कानपुर में पेपर कारोबारी के बेटे की संदिग्ध मौत, अपार्टमेंट में मचा हड़कंप!
कानपुर के सिंहपुर स्थित रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट में 22 वर्षीय युवक संभव खंडेलवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। संभव गुरु कृपा पेपर कारोबारी विशाल खंडेलवाल के इकलौते बेटे थे।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब 5 बजे संभव अपार्टमेंट के बी-2 टावर की छठी मंजिल पर रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने पहुंचे थे। कुछ देर बाद वह अपार्टमेंट के नीचे गंभीर हालत में मिले। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने शव पर चोट और खरोंच के निशान देखकर हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि घटना की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं।
मामले की सूचना पर बिठूर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने महिला मित्र, उसकी मां, छोटे भाई और मौके पर मौजूद एक अन्य व्यक्ति समेत चार लोगों को हिरासत �