एकमा: एकमा पूर्वी ढाला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात अधेड़ की मौत
Ekma, Saran | Sep 7, 2026 एकमा रेलवे स्टेशन के पूर्वी ढाला के समीप सोमवार को ट्रेन के चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई घटना की सूचना मिलते ही एकमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पहचान करने का प्रयास किया आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए आवश्यक जानकारी जुटाई लेकिन सफलता नहीं मिली पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।