लालगंज: गंगहरा कलां गांव में बारिश के कारण गिरा कच्चा मकान, गृहस्थी के सामान के अलावा मलवे में दबकर भूसा हुआ नष्ट
लालगंज थाना क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में गुरुवार करीब 11:00 बजे दिन बारिश के बीच दुखी गुप्ता व रामनारायण गुप्ता का खपरैल मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। संजोग ठीक था कि जिस समय कच्चा मकान गिरा उस समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में बैठे हुए थे। मकान मालिक दुखी गुप्ता व रामनारायण गुप्ता ने बताया कि घर के अंदर रखा गृहस्थी का सम्मान मलवे में दबकर नष्ट हो गया।