नावकोठी: बभनगामा के दीपांशु उर्फ भुल्ला हत्याकांड में प्रयुक्त देसी कट्टा को नावकोठी पुलिस ने किया बरामद, 3 बदमाशों को भेजा जेल
नावकोठी पुलिस ने महेशवारा के बभनगामा के दीपांशु कुमार उर्फ भुल्ला हत्याकांड में प्रयुक्त देसी कट्टा को बरामद किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि हत्याकांड के मुख्य आरोपी गौरव कुमार के निशानदेही पर प्रिंस कुमार के घर के पास से देसी कट्टा बरामद किया गया है। जिसे मक्के की खेत में छिपा कर रखा गया था। इस घटना में शामिल तीनों बदमाश को जेल भेज दिया गया है।