नावकोठी: डफरपुर पूर्वी से एक शराब कारोबारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा कोर्ट
पूर्वी डफरपुर से पुलिस ने शराब कारोबारी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया की 28 जनवरी को ररिऔना डेरा पर से बोलोरो पिकअप भान से काफी मात्रा में विदेशी शराब और प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया था। इस घटना में मनीष कुमार को नामजद किया गया था। घटना तिथि से फरार चल रहा था।