नावकोठी: पीएचसी नावकोठी में गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन,दो दर्जन गर्भवती महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य की जांच
नावकोठी पीएचसी में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच हेतु शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दो दर्जन गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ भारती भूषण ने बताया कि इस दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर,मूत्र,डायबिटीज,एचआईवी, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गई। महिलाओं को विटामिन युक्त भोजन लेने एवं दो घंटा आराम करने की सलाह दी।