नावकोठी: लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए नावकोठी में पुलिस प्रशासन के द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च।
लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए नावकोठी के विभिन्न पंचायत में पुलिस प्रशासन के द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च में स्थानीय पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए। पहसारा,बभनगामा,नावकोठी,समसा सहित विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान करने का अपील किया। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि शरारती तत्व पर पैनी नजर है।