नावकोठी: नावकोठी प्रखंड के सभी मिडिल स्कूल में शिक्षा विभाग के द्वारा उपलब्ध कराई गई बेंच,बीईओ ने दी जानकारी
नावकोठी प्रखंड के सभी मिडिल स्कूल में शिक्षा विभाग ने कक्षा कक्ष में बेंच उपलब्ध कराने का सिलसिला तेज कर दिया है। बीईओ राजेंद्र पांडे ने बताया के प्रखंड के सभी मिडिल स्कूल को विभागीय आदेश के आलोक में बेंच उपलब्ध करा दिया गया है। इधर बेंच उपलब्ध कराए जाने से शैक्षणिक माहौल में समानता का भाव उत्पन्न होगा और बच्चों को अब जमीन पर बैठकर पढाई नहीं करनी होगी।