कुंडा: बाघराय पुलिस ने बीरभानपुर नहर से पिता को पुत्र की हत्या के आरोप में किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ के थाना बाघराय क्षेत्र में पिता द्वारा पुत्र की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता शेषमणि पाण्डेय को शुक्रवार शाम 4 बजे बीरभानपुर नहर से गिरफ्तार कर लिया है। 8 जुलाई को शिवम पाण्डेय की संदिग्ध मौत हुई थी, जिसमें जांच के बाद पिता की संलिप्तता सामने आई। पूछताछ में आरोपी ने लकड़ी के बोटे से हत्या करना स्वीकार किया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।