डिंडौरी: मध्य प्रदेश पटवारी संघ डिंडौरी ने लंबित मांगों के लिए हड़ताल पर जाने की सूचना एसडीएम कार्यालय में दी, ज्ञापन सौंपा
डिंडौरी में मप्र पटवारी संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने प्रदेश स्त्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल की अनुमति और कलेक्टर परिसर के सामने बैठक व्यवस्था के लिए स्थल उपलब्ध कराने कि सूचना देते हुए SDM रामबाबू देवांगन को सोमवार शाम 4:00 ज्ञापन सौंपते हुए बस्ता जमा किया। पटवारी संघ के पदाधिकारी सहित 263 पटवारियों ने लंबित 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा।