बलियापुर: बलियापुर में पंचायत समिति की बैठक, नल जल योजना पर हुई चर्चा
बलियापुर में पंचायत समिति की बैठक में नल जल योजना और आमझर में कचड़ा डंप का मुद्दा प्रमुखता से उठा। 41 गांवों में एक महीने से पानी नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। जलापूर्ति बहाल करने की मांग की गई। बैठक में बीसीसीएल के अवैध ओबी डंप, सीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति और बिजली की समस्या पर भी चर्चा हुई। उप प्रमुख, बीडीओ, विधायक प्रतिनिधि और अन्य उपस्थित थे।