बलियापुर: बड़ादाहा गांव में मार्क्सवादी चिंतक स्वर्गीय एके राय के समर्थकों की हुई बैठक
बलियापुर के बड़ादाहा गांव में धनबाद के पूर्व सांसद व प्रख्यात मजदूर नेता मार्क्सवादी चिंतक स्वर्गीय एके राय के समर्थकों की बैठक शनिवार की दोपहर 3:00 बजे को पूर्व विधायक आनंद महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मार्क्सवादी चिंतक स्वर्गीय राय के विचार एवं दर्शन पर आधारित लेख एवं उसे किताब के रूप में नियमित प्रकाशित करने के बारे में गहन विचार विमर्श किया गया.