बलियापुर: करमाटांड़ में सिक्योरिटी गार्ड की पीट-पीटकर हत्या
करमाटांड़ बीसीसीएल कॉलोनी में भतीजे ने चाचा प्रदीप दास (30) की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी भतीजा राहुल कुमार दास, दामाद दयानंद दास और नीरज दास को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य आरोपी धनंजय मांझी फरार है।मृतक की पत्नी मिनी देवी ने, रविवार की दोपहर 3:30 बजे मीडिया के समक्ष बताया कि ब्राह्मण भोज का हिसाब मांगने आए आरोपियों ने मारपीट की