बलियापुर: बलियापुर में शेख बिरादरी इस्लाहिया कमेटी की हुई एक बैठक
बलियापुर के बेड़ा नियामतपुर गांव में शेख बिरादरी इस्लाहिया केन्द्रीय कमेटी की बैठक रविवार की दोपहर 3:00 हुई। इसमें शिक्षा के गुणात्मक विकास, कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने और बिना दहेज के सामुहिक विवाह पर जोर दिया गया। बैठक में बंगाल, झारखंड के 19 गांवों के लोगों ने भाग लिया। दर्जनों मामलों का निष्पादन किया गया।