बज्जू: बज्जु में ऊंटों की गाड़ी पर रैली निकालकर पप्पू देवी तेतरवाल ने किया पदभार ग्रहण, धन्यवाद सभा का आयोजन
Bajju, Bikaner | Nov 5, 2026 ग्राम पंचायत बज्जू खालसा की नवनिर्वाचित सरपंच पप्पू देवी तेतरवाल ने गुरुवार को विधि-विधान के साथ पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। सरपंच पप्पू देवी तेतरवाल, उपसरपंच एवं नवनिर्वाचित वार्ड पंचों ने रेगिस्तान के जहाज ऊंटों के काफिले के साथ भव्य रैली निकालकर अपनी एकजुटता और ग्रामीणों के उत्साह का परिचय दिया।