बज्जू: बज्जु के बरसलपुर ब्रांच में छोड़ा गया सिंचाई पानी, दो दिन तक चलेगा, किसानों को मिलेगी राहत
Bajju, Bikaner | Feb 15, 2026 बज्जु के बरसलपुर ब्रांच में मुख्य नहर की आरडी 860 से पानी छोड़ा गया। नहर विभाग के अनुसार पानी दो दिन तक चलेगा, जिससे लंबे समय से सिंचाई जल से वंचित किसानों को राहत मिलेगी। पानी छोड़ने से क्षेत्र की फसलों को संजीवनी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। किसान चम्पेश और विसनाराम कड़ेला ने बताया कि बरसलपुर ब्रांच में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से किसान परेशान थे।