बज्जू: रणजीतपुरा पुलिस ने अवैध डोडा पोस्ट छिलका बरामद किया, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया
Bajju, Bikaner | Feb 8, 2026 रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो 290 ग्राम डोडा पोस्ट छिलका बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार रणजीतपुरा थाना क्षेत्र के चक एक एमडीएम RD 129 स्थित एक ढाणी में अवैध मादक पदार्थ रखे होने की गोपनीय सूचना मिली थी।