आगर: जिला अस्पताल में अव्यवस्थाओं पर कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई नाराज़गी, दो दिन में व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी
आगर जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को पीने के पानी की किल्लत और साफ-सफाई की खराब स्थिति को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने शुक्रवार शाम 5 बजे जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इस संबंध में उन्होंने सिविल सर्जन मनीष कुरील से चर्चा कर व्यवस्थाओं में शीघ्र सुधार करने को कह