राजपुर: खेमपुर गांव में गैस सिलेंडर फटा, पक्का मकान ढहा; पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
Rajpur, Buxar | Nov 6, 2026 राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र के रसेन पंचायत अंतर्गत खेमपुर गांव में शुक्रवार की सुबह रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पक्के मकान की दीवार ढह गई और पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान 55 वर्षीय रमाकांत राम और उनके 22 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है।