सायला: सायला पुलिस ने 55 ग्राम अफीम का दूध बरामद कर एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Sayla, Jalor | Mar 1, 2025 सायला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कार्पियो वाहन में तस्करी किया जा रहा 55 ग्राम अफीम का दूध बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया। सायला थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने डीएसटी जालोर से प्राप्त संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की सूचना के आधार पर मांगीलाल पुत्र रामलाल विश्नोई निवासी कूका (बागोड़ा) को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।