सायला: मांडवला में शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग, दुकान मालिक झुलस गया
Sayla, Jalor | Feb 14, 2025 बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के मांडवला में शुक्रवार शाम एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में अचानक आग लग गई। जिसमें दुकान मालिक लालसिंह झुलस गया। दुकान से आग की लपटें देखे लोगों ने मौके पर पहुंचकर दुकानदार को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।