सायला: सायला में बाइक को पिकअप ने मारी टक्कर, टक्कर में पिता-पुत्र की हुई मौत
Sayla, Jalor | Feb 16, 2025 सायला में बाइक को पिकअप द्वारा टक्कर मारने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। जिसके बाद में समाज बंधु मोर्चरी के आगे धरने पर बैठ गए। मृतक के परिवार को उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मांगे पूर्ण नहीं होने तक पोस्टमार्टम करवाने से व शवों को उठाने से इनकार कर दिया है। कल रात्रि को मोकनी ग्राम से मंदिर में पूजा कर पिता पुत्र वापस सायला आ रहे थे।