सायला: हरजी गांव में तालाब के दलदल में धसने से महिला की मौत, पानी भरते समय हुआ हादसा
Sayla, Jalor | Feb 18, 2025 हरजी गांव निवासी छगनी देवी की तालाब के दलदल में धसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर आहोर की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया।