सायला: सायला में एक युवक ने आत्महत्या की, 30 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
Sayla, Jalor | Feb 16, 2025 सायला में एक और युवक ने सुसाइड कर लिया है, 30 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। युवक भांडवपुर निवासी विक्रम कुमार ने आत्महत्या की है। क्षेत्र में बढ़ रही आत्महत्या की घटना चिंता का विषय बन चुकी हैं। सूचना पर सायला पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि अब तक आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। पुलिस जांच में जुटी हैं।