जीतू पटवारी ने साधा भाजपा के चरित्र पर निशाना, बोले- अंग्रेजों के पिट्ठू थे ये लोग👇
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को मुरैना के कैलारस में शुगर मिल चालू कराने के लिए चल रहे आमरण अनशन में शामिल होने आए थे। शुगर मिल चालू कराने के संबंध में कृषिमंत्री के बयान पर भी उन्होंने कहा कि ये लोग 25 साल से घोषणा कर रहे हैं, लेकिन हुआ कुछ नहीं।