मुरैना पुलिस ने अंतर्राज्यीय लूट-स्नैचिंग गिरोह का किया पर्दाफाश!
मुरैना पुलिस ने चंबल क्षेत्र में पिछले दो वर्षों से लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी, साथ ही लूटी गई बाइक और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मुरैना के जौरा, रिठौरा, पहाड़गढ़, दिमनी और देवगढ़ समेत 10 वारदातों में लूट-चोरी करना स्वीकार किया है। इसके अलावा भिंड, धौलपुर और ग्वालियर क्षेत्र में भी 6 वारदातों का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टे और 10 जिंदा राउंड भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है।