मुरैना पुलिस ने जैन मंदिर चोरी का किया पर्दाफाश! जिले में कई चोरियां का भी किया खुलासा।
कोतवाली पुलिस ने जैन मंदिर से चांदी का छत्र चोरी करने वाले शातिर आरोपी को आगरा के अछनेरा से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1.5 किलो वजनी चांदी का छत्र, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है, बरामद किया गया।
पुलिस ने 100 से अधिक CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी शैलेष वर्मा की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी का माल और घटना में इस्तेमाल लोहे का कटर बरामद किया गया।