मुगलसराय: मुगलसराय तहसील सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, मामलों के निस्तारण के लिए समझौते पर जोर
मुगलसराय। शनिवार को तहसील सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दोपहर एक बजे इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति तेज प्रताप तिवारी ने वर्चुअली संबोधित कर अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते से निस्तारण कराने पर जोर दिया। कार्यक्रम में न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता और वादकारी मौजूद रहे।