*पंचायतीराज आम चुनाव-2026: मतगणना की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण*
जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जुनैद पी.पी. एवं पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई ने 20 नवंबर को होने वाली मतगणना के मद्देनजर मतगणना स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, प्रवेश-निकास, पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मतगणना स्थल के A एवं C ब्लॉक में अभ्यर्थियों एवं उनके अभिकर्ताओं तथा B ब्लॉक में मतगणना कार्मिकों के आवागमन की व्यवस्था रहेगी। मीडिया प्रतिनिधि निर्धारित स्थल पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मतगणना परिणाम देख सकेंगे। वैध पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के वाहनों की पार्किंग 200 मीटर के दायरे से बाहर रहेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर मतगणना कार्य स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश राय सापेला सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
@policerajasthan
#igpudaipur
@salumberpolice
#electioncommissionrajasthan
@salumbardistrict
#newsupdate
15 views | Udaipur, Rajasthan | Nov 18, 2026