पंचायतीराज चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतदान से पूर्व किया केंद्रों का निरीक्षण
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद पी.पी. एवं पुलिस अधीक्षक श्री विशनाराम विश्नोई ने शुक्रवार सायं वीरपुरा, झाड़ोल, केजड़, सराड़ा, चावंड एवं परसाद के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर बिजली, प्रकाश, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश द्वार एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान कार्मिकों से संवाद कर सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने भी कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। जिला प्रशासन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
#rajasthanpolice
#igpudaipur
#Salumberpolice
@salumbardistrict
#electioncommissionrajasthan