**पंचायतीराज चुनाव-2026: कानून एवं व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित**
**आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें, उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई – जिला निर्वाचन अधिकारी**
पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जुनैद पी.पी. एवं पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई की अध्यक्षता में कानून एवं व्यवस्था संबंधी तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने तथा उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने, अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात करने, फ्लैग मार्च एवं नाकाबंदी करने तथा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों की सतत निगरानी रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा।
पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई ने निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों के 200 मीटर एवं 100 मीटर के दायरे सहित मुख्य प्रवेश द्वार पर पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात रहे। मतदान केंद्रों की संवेदनशीलता के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था का प्रभावी नियोजन किया जाए तथा मतदान दिवस पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारी निरंतर निगरानी रखें।
#rajasthanpolice
#igpudaipur
#Salumberpolice
@salumbardistrict
#electioncommissionrajasthan