*पंचायतीराज आम चुनाव-2026: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण*
जिला निर्वाचन अधिकारी मुहम्मद जुनैद पी.पी. एवं पुलिस अधीक्षक विशनाराम विश्नोई ने 20 नवंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश-निकास, पार्किंग एवं मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मतगणना प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत अभिकर्ताओं को वैध पहचान पत्र के आधार पर ही प्रवेश मिलेगा। मीडिया प्रतिनिधियों के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था रहेगी तथा वाहनों की पार्किंग मतगणना स्थल से 200 मीटर की परिधि के बाहर निर्धारित की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा मतगणना प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
@policerajasthan
#igpudaipur
@salumberpolice
#results
@salumbardistrict
#Panchayati