पटियाली: ग्राम अशोकपुर के पास पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र पर हुआ हमला, जांच में जुटी पुलिस
पटियाली। ग्राम अशोकपुर के पास पुरानी रंजिश के चलते बाइक सवार पिता-पुत्र पर चार लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। नगला बख्शी निवासी जुगेंद्र सिंह यादव बेटे अंकुर के साथ कासगंज जा रहे थे। तभी आरोपियों ने दोनों को रोककर मारपीट की। पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी पहुंचाया, जुगेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया। अंकुर का सीएचसी पर मेडिकल हुआ।