हरिद्वार: कांवड़ मेले से पूर्व संभाले स्थिति : खड़खड़ी में कार बहने की घटना पर अधिकारियों से शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल
रविवार को भारत माता मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उत्तराखंड के शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शनिवार शाम खड़खड़ी शमशान घाट के पास बनी अवैध पार्किंग में कार बहने की घटना पर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। शहरी विकास मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि 26 जुलाई से शुरू हो रहे कांवड़ मेले के पहले व्यवस्थाएं संभाल ली जाएं।