हरिद्वार: फ्लाईट से मुंबई पहुंची हरिद्वार पुलिस, शहर से लापता हुई 3 नाबालिक लड़कियों को ट्रेन से खोजकर परिजनों को किया सुपुर्द
हरिद्वार पुलिस अचानक फ्लाइट से मुंबई पहुंची और हरिद्वार शहर से लापता हुई 3 नाबालिक लड़कियों को ट्रेन से खोजकर हरिद्वार लाया गया और आज तीनों सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। बता दे कि ये लड़कियां बिना बताए पहले गुजरात पहुंची और फिर मुंबई। लोकेशन ट्रेस होते ही हरिद्वार पुलिस तीनों को मुंबई से खोजकर हरिद्वार ले आई। परिजनों ने पुलिस के कार्य की सराहना की है।