हरिद्वार: गैंगरेप और हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे भाजपा सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, सहायता राशि का सौंपा चेक
BJP सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत गैंगरेप और हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी और मृतक नाबालिक लड़की के परिजनों को ₹412500 धनराशि का चेक सौंपा। बता दे कि त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा निर्भया फंड योजना से आठ लाख रुपय की सहायता राशि देने की घोषणा की गई जिसकी आज पहली किस्त दे दी गई है।