हरिद्वार: बहादराबाद में शनि मंदिर के पास एक राहगीर को टक्कर मारकर फ़रार हुआ कार चालक, घायल को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
रविवार सुबह बहादराबाद में शनि मंदिर के पास दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार चालक ने राहगीर को जबरदस्त टक्कर मार दी, मौके से कार चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस आने में देरी देख गंभीर रूप से घायल राहगीर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, कार चालक की तलाश की जा रही है।