हरिद्वार: चीला रोड़ पर जंगल से निकलकर बाहर आया जंगली हाथी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हरिद्वार में आज चीला रोड़ पर एक जंगली हाथी जंगल से निकलकर बाहर आ गया। सोशल मीडिया पर हाथी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि चीला रोड़ पर जंगल से निकलकर यह हाथी काफी देर तक सड़क किनारे ही चहलकदमी करता रहा। वाहन गुजरते रहे और जब गाड़ियों का काफिला काम हुआ तो सड़क पार कर यह हाथी फिर से जंगल की दूसरी ओर चला गया।