हुज़ूर: भोपाल के शाहपुरा में शराब पिलाने से इनकार पर युवक की पिटाई
Huzur, Bhopal | Mar 16, 2025 भोपाल के शाहपुरा इलाके में चार बदमाशों ने युवक पर हमला कर दिया। बदमाशों ने साथ शराब नहीं पीने के चलते युवक के सिर पर बीयर की बोतल मार दी। आरोपियों ने युवक को धमकाते हुए जमकर मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया। युवक के सिर, हाथ और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।