हुज़ूर: भोपाल में फर्जी कॉल सेंटर के सरगना पर 24.50 करोड़ का जुर्माना, खनिज विभाग ने की कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Mar 16, 2025 भोपाल में फर्जी कॉल सेंटर के मामले में फरार चल रहे मोइन खान और उनके सहयोगियों पर खनिज विभाग ने 24करोड़ 50 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना अवैध उत्खनन के मामले में लगाया गया है। भाजपा नेता रहे मोइन खान पर आरोप है कि उन्होंने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर अवैध क्रशर का संचालन किया था।