हुज़ूर: बैंड मास्टर चौराहे पर युवक की बेरहमी से की गई हत्या; धारदार हथियार से गला रेता, दोनों कलाई की नस काटी व सीने पर किए वार
Huzur, Bhopal | Mar 16, 2025 भोपाल में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। धारदार हथियार से गला रेता, दोनों कलाई की नसें काट दी गई। सीने पर भी चाकू के वार किए गए। हत्या का आरोप युवक के दोस्तों पर ही है। घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे बैंड मास्टर चौराहे की है। मृतक के भाई ने बताया, सुबह लगभग 6 बजे कुछ दोस्त आदिल के घर पहुंचे। उसे अपने साथ ले गए। वे लोग कार से आए थे|