हुज़ूर: भोपाल: डेयरी में बछड़े का गला रेतने और दो गायों पर चाकू से हमला करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया
Huzur, Bhopal | Mar 16, 2025 भोपाल में एक बदमाश ने डेयरी में घुसकर एक बछड़े का गला रेत दिया। दो गायों पर चाकू से हमला किया। एक गाय की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना चांदबड़ी पिपलानी क्षेत्र में की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।