शिवहर: सिविल सर्जन ने पुरनहिया व पिपराही पीएचसी का किया निरीक्षण, आयुष्मान कार्ड बनवाने पर दिया ज़ोर
स्वास्थ्य विभाग की सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार शुक्रवार दोपहर 12 बजे बताया कि उनके द्वारा पुरनहिया और पिपराही पीएचसी का औचक निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी जांच किया गया है और साथ में अभी पंचायत स्तर पर महादलित टोला में लगाए गए आयुष्मान कार्ड सिविर को लेकर निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनवाया जाए।