शिवहर: डुमरी कटसरी प्रखंड के महादलित टोला में लगा विशेष शिविर, 250 आयुष्मान कार्ड बनें
डुमरी कटसरी बीडीओ अरुण कुमार सिंह गुरुवार शाम 07 बजे बताया है कि डुमरी कटसरी प्रखंड के सभी पंचायत के महादलित टोला में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. जहां आज 250 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है. उन्होंने बताया कि सभी पंचायत के महादलित टोला में 21 जून तक शिविर लगेगा. लोग शिविर में पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड जरूर बनवा ले।