शिवहर: ड्रग्स विभाग के एडीसी ने तरियानी चौक पर छापा मारा, एक दवा दुकान सील
ड्रग्स विभाग के एडीसी सच्चिदानंद विक्रांत ने गुरुवार दोपहर 02 बजे बताया कि ड्रग्स इंस्पेक्टर महेश कुमार राहुल कुमार द्वारा एक टीम बनाकर तरियानी चौक पर छापामारी अभियान चलाया गया. इस दौरान एक दवा दुकान को सील किया गया है. सील किए गए दवा दुकान से अवैध दवा मिला है. इस दुकान के बारे में बार-बार शिकायत मिल रही थी. आज छापामारी की गई और सील कर कार्रवाई की जा रही है।