पिपरा देवास नव दुर्गा संग दुर्गा मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ निकली बेलवा निमंत्रण यात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
संवाददाता मुकेश कुमार बीहट
शुक्रवार को बरौनी प्रखंड के पिपरा देवस दुर्गा मंदिर के प्रांगण से शारदीय नवरात्र के अवसर पर मां भगवती के 'वेलवा निमंत्रण' (बेलगाछ निमंत्रण) के लिए भव्य एवं उत्साहपूर्ण यात्रा निकाली गई। ढोल, मृदंग, और बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ पारंपरिक माहौल में यह यात्रा संपन्न हुई, जिसमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
यात्रा में शामिल प्रमुख क्षेत्र और ग्रामीण इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में क्षेत्र के कोने-कोने से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। मुख्य रूप से निम्नलिखित गांवों और टोलों के श्रद्धालु निमंत्रण यात्रा मिल हुएःपिपरा देवसहाजीपुरा
असुरारीगाछी टोलामालतीआचार्य एवं पुजारीगण की उपस्थिति वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरा के अनुसार संपन्न हुए इस अनुष्ठान में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित रहेः
आचार्यः निकेश झा (वाराणसी)
ॐ कात्यायनाय विद्महे, कन्याकुमारी धीमहि। तन्नो दुर्गिः प्रचोदयात्॥🙏
अर्थ=हम माँ कात्यायनी को जानते हैं, हम दिव्य कन्याकुमारी का ध्यान करते हैं। वे देवी दुर्गा हमारी बुद्धि को प्रेरित करें और हमें शक्ति, ज्ञान तथा सुरक्षा प्रदान करें।
( इस भाव से भगवती का पूजन करते है)
वैदिक अनुजःतिवारी /पुजारीः आदित्य कुमार उर्फ बाबू साहब
गणमान्य एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की सहभागिताकार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्था को सुचारू रखने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की अहम भूमिका रही। मौके पर उपस्थित प्रमुख लोगःउप मुखियाः प्रवीण कुमार
अन्य गणमान्यः अभिषेक कुमार, प्रवीण कुमार, संतोष कुमार, कन्हैया शर्मा, दिनेश शर्मा, डॉ. अशोक सिंह, हरिनंदन सिंह उर्फ हरि जी, संजय शर्मा, समीर शर्मा
शिक्षक नेताः रवि कुमार
युवा व अन्य कार्यकर्ताः कुंदन कुमार, बम बम कुमार, राहुल सरदार, गौरव कुमार, दीपक सिंह, मुकेश सिंह, संजीव राय