एनएसएस नामांकन साक्षात्कार में विद्यार्थियों को समाजसेवा एवं नेतृत्व के लिए किया प्रेरित
समाजसेवा, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास की दिशा में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने की पहल।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग । एनएसएस नामांकन साक्षात्कार के दौरान कुलसचिव डॉ. संजय अरोड़ा, एनएसएस जिला समन्वयक डॉ. रेनू चौधरी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशीष ने विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) से जुड़कर समाजसेवा, नेतृत्व क्षमता एवं व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।
सत्र के दौरान प्रेरणादायक कहानियों, अनुभवों एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज के लिए आगे बढ़कर योगदान देने का संदेश दिया गया। अधिकारियों के संवाद से नए स्वयंसेवकों के आत्मविश्वास एवं उत्साह में वृद्धि हुई और नामांकन प्रक्रिया के दौरान सकारात्मक वातावरण बना।
कार्यक्रम में अनुशासन, टीम भावना, जिम्मेदारी, नेतृत्व एवं निःस्वार्थ सेवा जैसे महत्वपूर्ण मूल्यों पर विशेष जोर दिया गया। विद्यार्थियों को एनएसएस के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा सकारात्मक परिवर्तन में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस स्वयंसेवकों रवि, कृष्णमंद, कृष्ण कोहर, कपिल, केशव गौर, अनुष्का, रुपांशु, योगिता, वंशिका, रोहित सहित अन्य स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।