द्वारका एक्सप्रेस-वे पर लापरवाही से वाहन चलाकर मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के मामले में आरोपी कार चालक काबू।
वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी पहले ही की जा चुकी है बरामद।
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 29 सितंबर । सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर काले रंग की Thar Roxx के चालक द्वारा तेज रफ्तार एवं लापरवाही से वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी। गुरुग्राम पुलिस द्वारा वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले में तत्काल कार्यवाही शुरू की गई।
उक्त घटना के संबंध में 27 सितंबर को थाना सेक्टर-10A, गुरुग्राम में अभियोग संख्या 615, 27 सितंबर धारा 281, 125 BNS के तहत अभियोग अंकित किया गया तथा पुलिस चौकी सेक्टर-93 की टीम द्वारा वायरल वीडियो के आधार पर वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी (थार रॉक्स) की व आरोपी की पहचान की गई तथा वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी (थार रॉक्स) सेक्टर-93, गुरुग्राम स्थित एक सर्विस स्टेशन से बरामद करके नियमानुसार पुलिस कब्जे में ली गई।
पुलिस टीम द्वारा दुर्घटना में शामिल मोटरसाइकिल चालक राजेश कुमार तथा मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दीनेश के नियमानुसार धारा 180 BNSS के तहत बयान अंकित किए गए।
पुलिस टीम ने आज उपरोक्त मामले में आगामी कार्यवाही करते हुए आरोपी गाड़ी चालक को भी गुरुग्राम से काबू करके अभियोग में नियमानुसार शामिल अनुसंधान किया गया। आरोपी की पहचान मनमीत, निवासी मुंडहाल खुर्द, जिला भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई।
अभियोग का अनुसंधान जारी है तथा जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।