मूसानगर थाना क्षेत्र के कृपालपुर गांव निवासी कुलदीप (25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र सिंह, बाइक से किसी काम से बाहर गए थे। जब वह रूपनगर गांव के पास पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर एक गाय सामने आ गई। गाय को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गए।