Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
चोरी
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
तेजस्वी_यादव
Sambalpur
Crimenews
ajayjain6262
बुआना लाखू मे बिजली शार्टसर्किट से जल कर राख हुए 100 एकड गेहूँ की फसल का मुआवजा ना मिलने से ABKS ने जताया विरोध, सरकार, मंत्री व प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ की नारेबाजी.....
Israna, Panipat
| Nov 5, 2026
MORE NEWS
प्रेस नोट – 1 पानीपत पुलिस 7 नवम्बर 2026 पानीपत 7 नवम्बर – नशा मुक्ति अभियान मे नशे के खिलाफ ANC टीम की छापेमारी व सीआईए-3 ने एक आरोपी को काबू करके 1 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद होने पर किया गिरफ्तार पानीपत, 7 नवम्बर । दिनांक 07 नवम्बर को माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन मे नशे के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत ANC इंचार्ज निरीक्षक सुमित के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम व श्वान दस्ता के साथ टीम गठित करके सुबह- सुबह विशेष रणनीति के तहत जिला पानीपत के समालखा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। समालखा क्षेत्र में विभिन्न चिन्हित संवेदनशील इलाकों, संदिग्ध ठिकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, नजदीक फाटक मनाना रोड, नशा बेचने वालों के संभावित ठिकानों व जिन पर नशा बेचने के पहले भी आपराधिक मुकदमें दर्ज है। उन सभी संदिग्ध व्यक्तियों के ठिकानों पर और संदिग्ध स्थानों पर एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम व नारकोटिक्स डॉग्स स्कवॉड टीम के साथ मिलकर छापेमारी की गई। छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड को कोई भी नशीला पदार्थ नहीं मिला। दुसरी ओर नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सीआईए-3 टीम को मिली सफलता इस कडी मे सीआईए-3 की टीम द्वारा नशे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सैक्टर 13-17 पानीपत से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान श्रवण कुमार पत्र चन्देश्वरी निवासी अमरपुर वार्ड नम्बर 12 जिला सहरसा बिहार के रुप मे हुई है जिसको 1 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ काबू करके पुछताछ की गई और गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय अदालत मे पेश किया गया आगे की जांच के लिए आरोपी का पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे से संबंधित कोई जानकारी है तो जिला पुलिस या MANAS नारकोटिक्स हेल्पलाईन नंबर 1933 पर सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
Israna, Panipat | Nov 7, 2026
माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम और Narco dog द्वारा नशे की रोकथाम हेतु तैयार की गई विशेष रणनीति के तहत जिला पानीपत के समालखा क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया ANC इंचार्ज निरीक्षक सुमित के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम व श्वान दस्ता के साथ टीम गठित करके सुबह 6 बजे एक साथ समालखा के विभिन्न चिन्हित संवेदनशील इलाकों, संदिग्ध ठिकानों, झुग्गी-झोपड़ियों, नजदीक फाटक मनाना रोड और पुराने अपराधियों के आवासों पर अचानक दबिश दी। तलाशी अभियान के दौरान पुलिस टीम व डॉग स्क्वायड को कोई भी नशीला पदार्थ नहीं मिला।
Israna, Panipat | Nov 7, 2026
पुलिस ने कई महीनों पहले चोरी हुए मोबाइल फोन मालिकों को वापस, खूशी का ठिकाना नही रहा...
Israna, Panipat | Nov 6, 2026
एनसी मेडिकल कॉलेज इसराना मे दिपावली पर हुआ कार्यक्रम, जानिए फिर क्या हुआ....
Israna, Panipat | Nov 6, 2026
पानीपत पुलिस ने त्योहारो के चलते एक बार फिर चेहरे पर लोटाई खुशी पानीपत पुलिस माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत श्रीमती मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व मे साईबर सेल इन्चार्ज पी.एस.आई हिमांशु व उनकी टीम ने ट्रेस किए 65 गुमशुदा मोबाइल जिनकी अनुमानित किमत करीब 13 लाख रुपये है अक्सर देखने में आता है कि लोगों के मोबाइल गुम हो जाते हैं तो वह उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ बैठते हैं। निराश होकर घर बैठ जाते हैं। लेकिन पानीपत पुलिस की साइबर सेल टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए इन फोनों को अलग-अलग स्थानों से 65 लोगों के मोबाइल फोन ढूंढने मे सफलता हासिल की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हर्षित गोयल आईपीएस ने उन सभी लोगों को पुलिस सभागार में बुलाकर उन्हें दिवाली की शुभकामनाएं दी और उनके गुम हुए फोन लौटाए। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हर्षित गोयल ने बताया कि पुलिस सदैव जनता के साथ है। पुलिस द्वारा गुम हुए फोन ढूंढ कर जनता को लौटाने का अभियान शुरू किया गया है। इसी कड़ी में अभी तक सैकड़ों लोगों को उनके फोन लौटाए जा चुके हैं। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सतर्क रहे और अपने फोन का ध्यान रखें। भीड़भाड़ वाले स्थान पर विशेष तौर पर सावधानी बरतें । इसके बावजूद भी यदि आपका फोन गुम हो जाता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। वही इस मोके पर फोन मिलने पर लोग भी काफी खुश नजर आए। उनका कहना था कि वह फोन मिलने की उम्मीद छोड़ चुके थे लेकिन पुलिस द्वारा उनका फोन लौटाया गया है। इसके लिए वह दिल से पुलिस का धन्यवाद करते हैं। पानीपत पुलिस की अपील: अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम / चोरी हो जाता है तो वह तुरंत CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर शिकायत दर्ज कराएं या नजदीकी थाना / साइबर सेल में सूचना दें, ताकि फोन को ट्रेस कर ब्लॉक किया जा सके और वापस दिलाया जा सके।
Israna, Panipat | Nov 6, 2026
खाली प्लाट में पड़े वेस्ट में लगी आग, दमकल ने पाया काबू पानीपत: तहसील कैंप के फतेहपुरी चौक पर वीरवार रात करीब साढ़े 10 बजे खाली प्लाट में पड़े वेस्ट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। रात करीब 10:40 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। शुरुआती तौर पर पटाखे की चिंगारी से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आग लगने के कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग के अमित गोस्वामी ने बताया कि वार्ड पार्षद अंजलि शर्मा की ओर से आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी को मौके पर रवाना कर दिया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। घटना में किसी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
Israna, Panipat | Nov 5, 2026
माननीय पुलिस अधीक्षक पानीपत मेधा भूषण आईपीएस के मार्गदर्शन एवं कुशल नेतृत्व में थाना पुराना औद्योगिक पानीपत में प्रबंधक अफसर पीएसआई अरविंद की टीम द्वारा न्यू ज्योति कॉलोनी असन्ध रोड पानीपत से अनिल कुमार पुत्र सुभाष निवासी न्यू ज्योति कॉलोनी पानीपत के घर से सीक्रेट इनफॉरमेशन के आधार पर छापेमारी करके बम पटाखे/विस्फोटक पदार्थ बिना लाइसेंस/परमिट के पांच बोरे अनुमानित कीमत करीब ₹200000 मिलने पर नियम अनुसार कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई गई।
Israna, Panipat | Nov 5, 2026
हरियाणा की 60 वर्षों की गौरवशाली विकास यात्रा का उत्सव मनाएगा पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में होगा कार्यक्रम। पानीपत, 31 अक्टूबर। हरियाणा प्रदेश के गठन के 60 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को हीरक जयंती के अवसर पर एसडी पीजी महाविद्यालय पानीपत के ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 9 बजे शुरू होगा। समारोह में हरियाणा की छह दशकों की विकास यात्रा, ऐतिहासिक उपलब्धियों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का उत्सव मनाया जाएगा। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से भी पानीपतवासी लाइव जुड़ेंगे और राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का संदेश सुनेंगे। डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी जाएगी।
Israna, Panipat | Nov 5, 2026